Weekend Trips from Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो आसपास की इन 5 खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं. यहां आपको पहाड़, झीलें, हरियाली और ऐतिहासिक किले देखने को मिलेंगे. नीमराना (राजस्थान) दिल्ली से नीमराना की दूरी लगभग 120-130 किलोमीटर है. यहां आप सड़क के रास्ते लगभग 2 से 3 घंटे में पहुंच सकते हैं.