राजस्थान के जोधपुर, अलवर, अजमेर और पाली नगर निगम चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला, जिससे हंग बोर्ड की स्थिति बन गई है. जोधपुर में भाजपा कांग्रेस दोनों को 44-44 सीटें मिलीं, जबकि अलवर, अजमेर और पाली में अलग अलग दलों को हल्की बढ़त मिली. हार जीत का फैसला अब निर्दलीय पार्षदों के समर्थन पर टिका है, इसलिए हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका बढ़ गई है.