एडीएम सिटी अंबालाल मीणा ने बताया कि शहर में संचालित अवैध गोदामों का पता लगाया जाएगा और कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी. अलवर : शहर के बीचों बीच तिलक मार्केट में कई सालों से चल रही चल रही कपड़े की दुकान की आड़ में अवैध पटाखा गोदाम संचालित हो रहा था. शुक्रवार सुबह गोदाम में आग लगने से विस्फोट होने लगा और पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई.