गुरुग्राम के सेक्टर-31, हुडा के मकान नंबर 769 में इमारत झुकने और उसमें बड़ी दरारें आने का नया मामला सामने आया है। पड़ोसी प्लॉट पर निर्माण कार्य के कारण नींव की मिट्टी खोदने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे चार परिवारों को घर खाली करना पड़ रहा है।