दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के करीब 98% अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं. ओल्ड गुरुग्राम में 50,000 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई, जबकि शहर के करीब 50 इलाके सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं. ओल्ड गुरुग्राम के सर्कल-1 में 826 में से 816 और सर्कल-2 में 557 में से 540 कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे.