जबलपुर (मध्य प्रदेश) के भेड़ाघाट में 2 बाइक से आए 6 चोर सड़क पर बैठे सफेद लैब्राडोर डॉग 'शिम्बा' को उठाकर ले गए। यह वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गई हैं। कुत्ते के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कुत्ते को खोजकर लाने वाले को ₹5,000 इनाम देने की घोषणा की है।