दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए नियम और योजनाएं तो लागू हैं, लेकिन इनका असर तभी दिखेगा, जब जमीन पर इनका सख्ती से पालन कराया जाएगा. दिल्ली में आज सुबह AQI 334 दर्ज किया गया, जबकि हापुड़ में यह 306 तक पहुंच गया। बढ़ते प्रदूषण के बीच GRAP-1 लागू कर निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई.