दिवाली से पहले दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब होने लगी है. राजधानी में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब और कुछ इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. सुबह अक्षरधाम समेत कई जगह धुंध और स्मॉग की मोटी परत दिखाई दी. वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों की धूल, धीमी हवा और पराली जलाने की घटनाएं प्रदूषण बढ़ा रही हैं.