भाई-बहन के ये मजेदार जोक्स घर में होने वाली रोजमर्रा की नोकझोंक पर आधारित हैं। कहीं बहन की फरमाइशों से भाई परेशान है, तो कहीं भाई के जवाब से बहन की बोलती बंद हो जाती है। भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे और मजेदार रिश्तों में से एक होता है। इसमें प्यार भी खूब होता है और एक-दूसरे की टांग खींचने का मौका भी कभी हाथ से नहीं जाने दिया जाता।