Door Handle Cleaning Tips In Hindi: घर को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी चीजों की सफाई पर ध्यान देना भी जरूरी है। अक्सर हम घर के कोनों और फर्नीचर की सफाई तो अच्छी तरह कर लेते हैं, लेकिन दरवाजों के हैंडल को साफ करना भूल जाते हैं। रोजाना इस्तेमाल होने के कारण इन पर गंदगी और उंगलियों के निशान जमने लगते हैं, जिससे इनकी चमक फीकी पड़ सकती है।