अमेठी में दीपावली पर पटाखे जलाते समय पांच लोग झुलस गए. घायलों में चार बच्चे शामिल हैं. अंकुर और प्रिंस की हालत गंभीर है. दीपावली पर जिले में पटाखे जलाने के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में पांच लोग झुलसकर घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.