कन्नौज के छिबरामऊ में कोतवाली से 150 मीटर दूर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात में कांग्रेस नेता पर आरोप लगा है. जिले के छिबरामऊ में रविवार शाम करीब सात बजे कोतवाली से महज 150 मीटर की दूरी पर एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक सेवानिवृत्त दारोगा के बेटे थे. इस वारदात में कांग्रेस के जिला महासचिव पर गोली चलाने का आरोप लगा है.