गोरखपुर चिड़ियाघर में जल्द ही तिरुपति से हाइब्रिड बब्बर शेर और देसी भालू के जोड़े आएंगे, जबकि गोरखपुर से बाघ, मगरमच्छ और बारासिंघा के जोड़े तिरुपति भेजे जाएंगे। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में जल्द ही वन्यजीवों का कुनबा बढ़ेगा। तिरुपति चिड़ियाघर से हाइब्रिड बब्बर शेर और देसी भालू के एक-एक जोड़े को यहां लाया जाएगा। इसके बदले गोरखपुर से बाघ, मगरमच्छ और बारासिंघा के एक-एक जोड़े को तिरुपति भेजा.