फरीदाबाद में चोरों ने अस्पताल और स्कूल के बाहर खड़ी दो कारों को निशाना बनाया, जिसमें एक कार से 50 हजार रुपये नकद और दूसरी से लैपटॉप चोरी हो गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में कारों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले चोर सक्रिय हैं। अलग-अलग इलाकों में खड़ी दो कारों से चोरों ने नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया।