देश और दुनिया में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। अयोध्या में दसवें दीपोत्सव के दौरान 30 लाख से अधिक दीयों से सरयू तट और रामनगरी जगमगा उठी। दीपोत्सव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के अवसर पर हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और संतों से मुलाकात की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली.