धनबाद नगर निगम ने सड़क किनारे बालू-गिट्टी बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है. 4 लोगों पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया. जानें पूरा मामला. शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण कर बालू-गिट्टी की बिक्री करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है. नगर आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को चलाये गये जांच अभियान के दौरान चार लोगों पर कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.