आज पूरा देश दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय प्रकाश का पावन पर्व मना रहे हैं, दूर-दूर से लोग अपने घर पहुंच रहे हैं। परिवार और परिजनों के साथ मिलने-जुलने का एक बड़ा महोत्सव होता है, और मैं भी दिवाली मनाने आपके बीच पहुंच गया हूँ। सीमा पर और देश के भीतर, राष्ट्र की रक्षा करने वाले, राष्ट्र के प्रहरी, मॉं भारती के वीर, आप सब बेटे-बेटियां, आप सब मेरे परिजन हैं.