राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय हैंडबॉल में पटना प्रमंडल ने यू-14 बालक वर्ग का खिताब जीता। यू-19 फाइनल में मगध और पटना की टक्कर होगी। Darbhanga Handball Competition: लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 की हैंडबॉल स्पर्धा में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले. प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब पटना प्रमंडल ने अपने नाम किया.