मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह अयोध्या में राम मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा अर्चना की. उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का आशीर्वाद लिया. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दसवें दीपोत्सव-2026 के सफल भव्य आयोजन के बाद रविवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया. दिन की शुरुआत उन्होंने संकट मोचन हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर की.