श्री बंशीधर नगर के बिरला स्कूल में दीपावली धूमधाम से मनाई गई. राम-सीता बने बच्चों ने संस्कृति और मर्यादा का संदेश दिया. रंगोली, दीप सजावट की गई. सीरिया टोंगर स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप में सजे नन्हे विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया.