अयोध्या में नवंबर में दीपावली पर्व पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल यह आयोजन 4 दिन का होगा। तीर्थ नगर में दीपोत्सव परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीपावली और अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव समारोह को लेकर इकबाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के आगमन की खुशी में दीपावली मनाई जाती है.