पेंशनरों की मांगों को लेकर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली. आठवें वेतन आयोग, रेलवे छूट और कैशलेस चिकित्सा की मांग. दरभंगा: पेंशनर एसोसिएशन की ओर से 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जायेगी. इसमें पेंशनरों की विभिन्न मांगों को उठाया जायेगा. जिला पेंशनर एसोसिएशन कार्यसमिति की बैठक कर्मचारी महासंघ कार्यालय में फकीरा पासवान की अध्यक्षता में हुई.