दीपावली 2026 के अवसर पर देशभर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। राजस्थान की राजधानी जयपुर रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगाई, वहीं गुजरात समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ दीपावली मनाई। मंदिरों और प्रमुख स्थलों को रोशनी से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दीपों, रंगोलियों और खुशियों के साथ पूरे देश में दीपावली का उल्लास.