Bokaro News: दीपावली पर बोकारो के बाजारों में सुबह से खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजन सामग्री और सजावटी सामान खरीदा। सेक्टर चार के सर्कस मैदान में पटाखों के स्टॉल पर भी लोग पहुंचे। आगजनी की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने जिले में 40 वाहन तैनात रखने और आपात सहायता के लिए नंबर जारी करने की तैयारी की।, Bokaro Hindi News.