जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने पीजी सीटों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसी शैक्षणिक सत्र से बढ़ी हुई सीटों पर नामांकन शुरू होगा, जिससे गायनी, आर्थो, फॉरेंसिक और इमरजेंसी मेडिसिन विभागों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।