मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में लिखी श्री राम की आरती गायी हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. वाराणसी : दीपावली के पावन पर्व पर आध्यात्मिक नगरी काशी में गंगा-जमुनी तहजीब फिर देखने को मिली है. लमही स्थित सुभाष भवन में मुस्लिम महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और दीप जलाकर रोशनी का पर्व मनाया.