लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) हरेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम ने शनिवार शाम रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थाना भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंस्पेक्टर टीपी वर्मा के मुताबिक, प्रताप यादव ने नक्शा दुरुस्त कराने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गोसाईंगंज के अमेठी पहुंचकर कानूनगो हरेंद्र सिंह को.