गंगा उत्सव 2026 में गंगा आरती, दीपोत्सव से नदी संरक्षण का संदेश. जनभागीदारी से स्वच्छ गंगा का संकल्प. Namami Gange Haajipur: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली के निर्देश पर हाजीपुर के नमामि गंगे घाट पर गंगा उत्सव-2026 का आयोजन किया गया. जिला गंगा समिति, नगर परिषद हाजीपुर और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का समन्वय डीपीओ नमामि गंगे मुनेश कुमार ने किया.