रामपुर। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने गांधी समाधि स्थित पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा के अन्य इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्थाएं मुकम्मल पाई गईं।गांधी समाधि परिसर में पटाखों की बिक्री के लिए कुल 46 दुकानें लगाई गई हैं। डीएम.