प्रयागराज पुलिस ने सपा नेता व पूर्व प्रधान पवन यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली को गिरफ्तार कर लिया है. 20 हजार में खरीदे गए दो तमंचों से व्यक्तिगत रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने प्रयुक्त बाइक व असलहा बरामद कर लिया है.