सड़क पर चंद कदमों का सफर 34 वर्षीय रुकइया की जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। मां की आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए अमरोहा से मुरादाबाद आई रुकइया को क्या पता था कि यहां सड़क पर मौत उसका इंतजार कर रही है। चार नवंबर की रात रामगंगा विहार में सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के सामने कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का 47 सेकंड का वीडियो अब सामने आया.