टटीरी में सांसद, मंत्री और विधायक ने नवनिर्मित ओवरब्रिज का उद्घाटन किया. हजारों लोगों को मिलेगी जाम और परेशानी से मुक्ति. बागपत: दीपावली के त्योहार पर बागपत के लोगों को बड़ी सौगात मिली है. टटीरी में करीब तीन साल से निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का शनिवार को सांसद, मंत्री और विधायक ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया.