झांसी। शनिवार देर रात सदर बाजार के बस स्टैंड के पास बीच रास्ते में खड़े नगर निगम के टैंकर के नीचे स्कूटी सवार युवक जा. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान इतवारीगंज निवासी साहिल रईन (25) पुत्र सत्तार रईन के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि साहिल अपने भाई को खाना देने के लिए मंडी जा रहा था। उसका भाई सादिक शरीफा कारोबारी है।