Lucknow News: लखनऊ में दिवाली पर बाजारों में रौनक रही। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, दीयों और ग्रीन पटाखों की जमकर खरीदारी हुई। पिछले साल के मुकाबले पटाखे 15 से 25 फीसदी तक महंगे रहे। Lucknow News: रोशनी और उल्लास के महापर्व दिवाली पर इस साल बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। धनतेरस के बाद से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला छोटी दिवाली और मुख्य पर्व तक चरम पर पहुंच गया।