दिवाली यानी खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ का त्योहार। दिल्ली के अलग-अलग वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों की कहानियां अलग हैं, लेकिन उनकी एक चाहत एक जैसी है। त्योहार पर कोई अपना मिलने आ जाए। वृद्धाश्रमों में भी दिवाली की तैयारी है। बुजुर्ग एक-दूसरे के साथ दीये जलाएंगे, मिठाइयां बांटेंगे और त्योहार मनाएंगे। बच्चों के साथ दीये जलाने की आस अब भी बाकी अबुल फजल स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले 72.