दीपावली की सजावट के दौरान पंजाब के अबोहर में सोम हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई. शॉर्ट सर्किट की आशंका के बीच लाखों रुपये का नुकसान हुआ. पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में दीपावली की सजावट के दौरान बड़ा हादसा हो गया. शहर की लक्कड़ मंडी स्थित सोम हार्डवेयर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई.