अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए करीब 10 बीघे जमीन पर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. शादी में देश-विदेश से मेहमानों को बुलाने और भव्य तैयारियों की वजह से यह चर्चा का विषय बना हुआ है. बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों चर्चा में है. शादी में कौन-कौन शामिल होगा, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता है.