सीतामढ़ी के चोरौत में आवारा कुत्तों का खौफ. पिछले 2 दिनों में आधा दर्जन से अधिक लोग हुए शिकार. सीएचसी में उपलब्ध है एंटी रेबीज वैक्सीन, तुरंत कराएं इलाज. Dogs Attack: सीतामढ़ी जिले के चोरौत प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों आवारा और हिंसक कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं से आम लोगों के बीच भारी दहशत का माहौल बना हुआ है.