आरोप है कि कई-कई दिनों तक उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे घर से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि यह मामला बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले एनजीओ ‘एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी ऐक्शन’ की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत मिलने के बाद कालकाजी के एसडीएम के निर्देश पर 3 और 4 नवंबर को संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।