दिवाली पर यूपी के अस्पतालों में अतिरिक्त बेड और इलाज की व्यवस्था की गई है. 108 एंबुलेंस सेवा के साथ दमकल विभाग भी अलर्ट पर है. दीपावली के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर के अस्पतालों, एंबुलेंस सेवाओं और दमकल विभाग को अलर्ट पर रखा है. मेडिकल कॉलेजों, जिला और मंडलीय अस्पतालों की इमरजेंसी में जलने से जुड़े मामलों के इलाज के लिए दवाएं और जरूरी सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए.