भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी का कथित नेटवर्क तैयार करने की कोशिश का खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर रायसिंहनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों युवक सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों को जोड़कर पाकिस्तानी हैंडलर के लिए स्लीपर नेटवर्क तैयार करने में जुटे थे।