Dainik Bhaskar. श्रीगंगानगर नवंबर महीने का पहला सप्ताह बीत चुका है, लेकिन श्रीगंगानगर में अभी तक गुलाबी ठंड ने पूरी तरह दस्तक नहीं दी है। दिन में खिली तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। चंडीगढ़ में नवंबर में भी असामान्य गर्मी महसूस हो रही है, दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो पिछले साल से 5 डिग्री अधिक है।