गाजीपुर। दीपावली और डाला छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के मद्देनजर, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष पहल की है। गाड़ी संख्या 09569/09570 राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है, जिससे त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह विशेष ट्रेन चार फेरों में चलेगी और इसका ठहराव गाजीपुर जनपद के सिटी रेलवे स्टेशन और औड़िहार जंक्शन पर भी सुनिश्चित किया गया.