बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी मां के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया। उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और इस अनुभव को बेहद खुशी भरा बताया। बॉलीवुड और साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह उज्जैन में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। वह अपनी मां और परिवार के साथ सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचीं।