दिवाली पर जनपद में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में रंग-बिरंगी लाइटों से भवन जगमग हो गए हैं। वहीं लाइटें लगने से रास्ते रोशन हैं। अकबरपुर नगर में करीब 17 लाख रुपये खर्च कर छह सौ तिरंगा लाइटें लगवाई गई हैं। वहीं एलईडी लाइटें लगवाकर 90 डार्क स्पॉट रोशन किए गए हैं। जिला मुख्यालय के अकबरपुर नगर में प्रमुख बाजारों, चौराहों, मार्गों व शासकीय भवनों पर आकर्षक झालरों की सजावट की गई है।