देवघर में दीपावली और छठ पूजा के कारण जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ है. कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल, आरपीएफ ने सुरक्षा बढ़ाई. दीपावली और छठ पूजा को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ बढ़ गयी है. एक ओर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी है, तो दूसरी ओर स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने सतर्कता बढ़ा दी है.