चलते ट्रक का पहिया निकला, 400 मीटर तक दूर बस से टकराया, बचे 40 यात्री. महाराजपुर में शनिवार सुबह नौ बजे नेशनल हाईवे पर चलते हुए ट्रक का पहिया निकलकर करीब 400 मीटर तक दौड़ता रहा। महोली कोल्ड स्टोरेज मोड़ के पास पहिया दूसरी लेन में जाकर प्रयागराज डिपो की बस से टकरा गया। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार 40 यात्री सुरक्षित बच निकले। राजस्थान.