त्योहारों की खरीदारी और घर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ के कारण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर आज भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सेक्टर 62 मॉडल टाउन कट के पास से लेकर मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार थमी. ग्रेटर नोएडा के सबसे व्यस्त चौराहे 'परी चौक' पर चारों तरफ से आने वाले वाहन रेंग रहे हैं.