शेयर बाजार रविवार को बंद रहता है। हालांकि, दिवाली के अवसर पर ट्रेडिंग के लिए आज 1:10 घंटे के लिए बाजार खोला जाएगा। इसका शुभ मुहूर्त दोपहर 2:20 बजे से शुरू होगा। दोपहर 3:30 बजे तक स्टॉक की खरीदारी-बिकवाली की जा सकेगी। इस दौरान लखनऊ में सात से आठ सौ करोड़ रुपये की ट्रेडिंग की उम्मीद जताई जा रही है।