दिवाली पर आगजनी की घटना से निपटने के लिए दमकल विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल और 46 गाड़ियां तैयार हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।सीएफओ अंकुश मित्तल के अनुसार बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और बस्तियों के करीब 30 स्थानों पर दमकल की गाड़ियां खड़ी की गई हैं। प्रत्येक दमकल पर चार जवान तैनात हैं। अन्य को रिजर्व में रखा.